दिल्ली के उपराज्यपाल को महिला सुरक्षा कर्मियों ने बांधी राखी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उपराज्यपाल को महिला सुरक्षा कर्मियों ने बांधी राखी


दिल्ली के उपराज्यपाल को महिला सुरक्षा कर्मियों ने बांधी राखी


नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के लोक निवास में शुक्रवार को उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू की सुरक्षा टीम में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने इसे बेहद भावुक और अविस्मरणीय पल बताया।

उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिला सुरक्षा कर्मियों के स्नेहपूर्ण भाव से लोक निवास का वातावरण प्रेम, अपनत्व और खुशी से भर गया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन हमें यह याद दिलाता है कि रिश्ते केवल व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं होते, बल्कि आपसी जुड़ाव और सामुदायिक भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा कर्मियों का यह स्नेह उनके लिए विशेष और भावुक क्षण है। यह पल हम सभी के लिए न भूलने वाला है।

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और पर्व के माध्यम से आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना और मजबूत होने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story