नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों का समर्थन न मिलने के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जलूस

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों का समर्थन न मिलने के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जलूस


नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दलों के संसद में समर्थन न देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कनाट प्लेस में मशाल जुलूस निकाला। कनॉट प्लेस के

मैट्रो स्टेशन गेट 6 से शुरू होने वाले मशाल जुलूस में दिल्ली के विभिन्न समाज वर्गों की महिलाओं के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी सम्मिलित हुए।

इस विरोध प्रदर्शन में सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज एवं स्वाति मालीवाल के साथ वरिष्ठ महिला नेता योगिता सिंह, शिखा रॉय, मोनिका पंत, ऋचा पांडेय और अनेक महिला विधायक एवं पार्षद भी पहुंचीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story