विकासपुरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 1,800 लोगों ने उठाया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
विकासपुरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 1,800 लोगों ने उठाया लाभ


विकासपुरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 1,800 लोगों ने उठाया लाभ


नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विकासपुरी के शिव विहार पश्चिम स्थित विधायक कार्यालय में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 1,800 लोगों ने पंजीकरण कराया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, दांतों की जांच, ईसीजी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों और फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जैसी अनेक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस पहल के तहत आंखों की जांच के बाद लगभग 500 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, करीब 600 लोगों के बीपी एवं शुगर की जांच की गई, 300 लोगों ने दंत चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया तथा लगभग 100 लोगों की ईसीजी जांच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श बीमारियों की शुरुआती पहचान एवं उनकी रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784966 Articles

Share this story