विजेंद्र गुप्ता ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
विजेंद्र गुप्ता ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना


नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को महाष्टमी पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विजेंद्र गुप्ता ने मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा समाज में सद्भाव, एकता और कल्याण की भावना सुदृढ़ हो।

अध्यक्ष ने दुर्गा पूजा (अन्नपूर्णा) उत्सव के शुभारंभ अवसर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा पारंपरिक अनुष्ठानों एवं विधि-विधान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story