‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक और ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’ का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक और ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’ का विमोचन


‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक और ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’ का विमोचन


‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक और ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’ का विमोचन


‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक और ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’ का विमोचन


नई दिल्ली, 27 सितंबर (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव तिवारी की पत्रकारिता जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन समारोह में संधीस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उनकी दो पुस्तकों (‘कुशभवनपुर संदेश’ महाविशेषांक तथा ‘सुल्तानपुर दर्पण-अतीत और वर्तमान’) का पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार यूपी के सुल्तानपुर जिले में विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं लेखक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि सत्यदेव तिवारी सहृदय व्यक्ति हैं, यही वजह है कि वह सबके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद परिस्थितियां बदली हैं। शिक्षा का स्तर और जनसंख्या बढ़ने के बावजूद पत्र-पत्रिकाओं का प्रसार अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ा है। ऐसी स्थिति में डिजिटल दौर में किसी पत्रिका का नियमित प्रकाशन अपने आप में चुनौती है। डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां पत्र-पत्रिकाएं धीरे-धीरे बंद हो रही हैं या कम होती जा रही हैं, ऐसे में सत्यदेव तिवारी ने नियमित रूप से कुशभनपुर संदेश प्रकाशित कर बहुत साहस का कार्य किया है।

वरिष्ठ पत्रकार त्रियुगी नारायण तिवारी ने कहा कि जब किताबों का दौर अस्ताचल की ओर जाता दिखाई दे रहा है, ऐसे समय में सत्यदेव तिवारी ने प्रकाशन और पत्रकारिता का रास्ता चुना है। यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में डॉ. ओंकार नाथ द्विवेदी, डॉ. एके सिंह, डॉ. डीएस मिश्रा, डॉ. जेपी सिंह, साहित्यकार कमलनयन पांडे, सुशील पांडे, सोमेश शेखर, प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव समेत अन्य वक्ताओं ने सत्यदेव तिवारी की पत्रकारिता यात्रा और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि सुल्तानपुर के इतिहास से जुड़ी कृतियों के ऐतिहासिक विमोचन समारोह में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राज खन्ना, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसहाय यादव, जिला सुरक्षा संगठन के सरदार बलदेव सिंह, गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह, कवि डॉ. डीएम मिश्र, सीमा श्रीवास्तव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. श्रवण यादव, पत्रकार विजय विद्रोही, नरेंद्र द्विवेदी, दर्शन साहू समेत अनेक लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव तिवारी ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार जताया। संधीस पब्लिकेशन, गाजियाबाद के प्रबंध निदेशक हरिकृष्ण यादव ने भी सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story