मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोलीं- जनजातीय समाज में नई चेतना जगाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोलीं- जनजातीय समाज में नई चेतना जगाई


मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोलीं- जनजातीय समाज में नई चेतना जगाई


मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोलीं- जनजातीय समाज में नई चेतना जगाई


नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर बांसेरा पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद दिल्लीवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरक संबोधन सुना।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दशकों तक उपेक्षित रहे जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उसकी भुला दी गई गौरवशाली विरासत, अस्मिता और महानायकों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया है। पीएम जनमन और धरती आबा अभियान इसी संकल्प को धरातल पर उतार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष का ऐसा बिगुल फूंका, जिसने जनजातीय समाज में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की नई चेतना जगाई। जल, जंगल, जमीन और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए उनका संघर्ष केवल एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव और अस्मिता का संघर्ष था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, तप और बलिदान भारत की महान जनजातीय विरासत का अमर अध्याय है।

इस अवसर पर विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह कश्यप, सुनील चौहान एवं निगम पार्षद अर्जुन मारवाह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story