ताहिर हुसैन को बचाने वाले ढोंगी आज सुंदरकांड का पाठ कर रहे : कपिल मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
ताहिर हुसैन को बचाने वाले ढोंगी आज सुंदरकांड का पाठ कर रहे : कपिल मिश्रा


ताहिर हुसैन को बचाने वाले ढोंगी आज सुंदरकांड का पाठ कर रहे : कपिल मिश्रा


नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी करार होने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो जारी कर कहा कि ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश करने वाले आज सनातनी बनने का ढोंग कर रहे हैं, सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। कोर्ट के फैसले से सत्य और कानून की जीत हुई है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि ताहिर हुसैन 2020 के दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड था, पिछले 6 साल से मैं ये कह रहा हूं कि दिल्ली दंगे एक सुनियोजित साजिश थी। इसमें हिंदुओं का नरसंहार करने की साजिश की गई थी। दिल्ली की सड़कों को बंद करके लोगों को घेर करके मारने की साजिश की गई। उस समय ताहिर हुसैन को आआपा के नेता बचा रहे थे, वह दंगे के समय लगातार आआपा नेता संजय सिंह और उमर खालिद के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि दंगों के समय आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या करके उनके शव को नाले में फेंक दिया गया। उसके बाद केजरीवाल और उसकी गैंग ने ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story