लूटपाट के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लूटपाट के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार


नई दिल्ली, 1 दिसंबर (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने 3.5 लाख रुपए की लूट के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में दो मुख्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने सोमवार को बताया कि 27 नवंबर को एक वरिष्ठ नागरिक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बुराड़ी ब्रांच से 3.5 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। बैंक के अंदर ही पांच सदस्यों का गैंग उन पर नजर रखते हुए बाहर तक उनका पीछा करता रहा। दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपितों ने बवाना-नरेला क्षेत्र के सुनसान जगह पर वृद्ध को घेरकर उनसे नकदी लूट ली।

घटना के बाद थाना स्वरूप नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सर्विलांस और लगातार दबिश देकर तीन आरोपिताें काे गिरफ्तार किया। पकड़े गए आराेपिताें की पहचान अमर कॉलोनी निवासी करन (21), हर्ष विहार निवासी सचिन (22) और आकाश (24) के रूप में हुई है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी लूट लवली (मास्टरमाइंड) और मोहन उर्फ गांधी के साथ मिलकर योजना बनाई थी। दोनों अभी फरार हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

Share this story