स्वच्छ भारत अभियान ने सफाई को जनआंदोलन बनाया : सिरसा

WhatsApp Channel Join Now


स्वच्छ भारत अभियान ने सफाई को जनआंदोलन बनाया : सिरसा


नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और विकास के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मॉडल टाउन विधानसभा के नांगिया पार्क चौक पर आयोजित 'सफाई अभियान' में शामिल हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक गोयल भी मौजूद रहे।

सिरसा ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने सफाई को सरकारी कार्यक्रम से निकालकर जनआंदोलन बनाने का काम किया है। इस अभियान ने देशभर में इस सोच को मजबूत किया है कि साफ-सुथरा वातावरण हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार भी राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। कूड़े के पहाड़ों को कम करने, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने की दिशा में 24X7 काम हो रहा है।

सिरसा ने दिल्लीवासियों से अपने आसपास की सफाई को लेकर थोड़ा और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कदस से दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाने का लक्ष्य और तेजी से हासिल किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story