दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, सुनीता कांगड़ा बनीं अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, सुनीता कांगड़ा बनीं अध्यक्ष


दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, सुनीता कांगड़ा बनीं अध्यक्ष


नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन करते हुए सुनीता कांगड़ा को आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ मनोज कुमार और सुशांत सागर को आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनसे जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान के लिए दिल्ली आयोग सफाई कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से आयोग अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनोन्मुख होकर कार्य करेगा तथा सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही इससे दिल्ली में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा को भी मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story