सिरसा ने 7.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा ने 7.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन


सिरसा ने 7.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। दिल्ली की पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7.5 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों में रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) सड़क, सीवेज और पानी की पाइपलाइन से संबंधित कार्य, सामुदायिक केंद्र और पांच सार्वजनिक पार्कों का नवीनीकरण शामिल है।

मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं सड़क कनेक्टिविटी, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगी और साथ ही निवासियों के लिए एक स्वच्छ और बेहतर शहरी व्यवस्था का निर्माण करेंगी।

मंत्री सिरसा ने कहा कि लगभग 7.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण बढ़ेगा तथा नागरिक सुविधाएं और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं के लिए धनराशि आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजौरी गार्डन में विकास कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि का उपयोग सड़कों, सीवेज लाइनों, पानी की पाइपलाइनों, स्ट्रीट लाइटिंग और नागरिकों के लाभ के लिए कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि ये विकास परियोजनाएँ ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को साकार करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story