सिरसा का दावा: यमुना की 60 प्रतिशत सफाई पूरी, 2029-30 तक होगी पूरी तरह साफ

WhatsApp Channel Join Now


सिरसा का दावा: यमुना की 60 प्रतिशत सफाई पूरी, 2029-30 तक होगी पूरी तरह साफ


नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना की सफाई को लेकर दावा किया कि यमुना नदी का 60 प्रतिशत हिस्सा साफ हो चुका है और पानी अब पीने योग्य हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 या 2030 तक पूरी यमुना की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को उबर की 'वन लेस कार' रिपोर्ट के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा कि वाहनों से होने वाला प्रदूषण केवल सरकार की नहीं बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भी पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं हैं, क्योंकि चलते समय उनके टायरों से धूल पैदा होती है।

मंत्री ने कहा कि क्लाउड किचन से होने वाली डिलीवरी भी प्रदूषण बढ़ाने में योगदान देती है। इसके पीछे बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मचारियों और वाहनों की आवाजाही एक वजह है।

सिरसा ने यमुना की सफाई का श्रेय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्र सरकार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से नदी की सफाई का काम जारी है। सफाई अभियान एक छोर से शुरू किया गया है और धीरे-धीरे दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी वजह से अभी पूरी नदी की सफाई नहीं हुई है।

सिरसा ने कहा कि यमुना 60 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह साफ हो चुका है। साफ का मतलब इतना साफ कि उसका पानी पिया भी जा सकता है। उन्होंने लोगों से नदी के पास जाकर स्थिति देखने की अपील भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story