वीरेंद्र सचदेवा के पिता की स्मृति में कीर्तन समागम, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
वीरेंद्र सचदेवा के पिता की स्मृति में कीर्तन समागम, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


वीरेंद्र सचदेवा के पिता की स्मृति में कीर्तन समागम, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता स्वर्गीय श्याम लाल सचदेवा की स्मृति में शनिवार को गुरुद्वारा माता सुंदरी में कीर्तन समागम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

समागम में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक, नागरिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सचदेवा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर रागी सरदार भूपेंद्र सिंह आनंद ने गुरबानी के शबद प्रस्तुत किए, जिसके बाद सामूहिक अरदास कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्याम लाल सचदेवा के सामाजिक जीवन और पारिवारिक मूल्यों को याद किया। नेताओं ने कहा कि उन्होंने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज की सेवा की और अपने परिवार को मजबूत संस्कार दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी सचदेवा परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

परिवार की ओर से वीरेंद्र सचदेवा ने सभी उपस्थित लोगों और देशभर से मिल रही संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में लोगों का समर्थन उनके परिवार के लिए संबल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story