कांग्रेस ने की विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने की विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की प्रतिमा स्थापित करने की मांग


नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की प्रतिमा स्थापित करने मांग की। यह जानकारी आज एक विज्ञप्ति के जरिए दी गई।

देवेंद्र यादव ने कहा कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश सहित अन्य मुख्यमंत्रियों की पुण्यतिथियों पर दिल्ली विधानसभा में कार्यक्रमों का आयोजन करके उनका स्मरण करके दिल्ली में उनके योगदान को याद किया जाता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से मांग करती है कि दिल्ली विधानसभा में शीला दीक्षित की प्रतिमा स्थापित की जाए और प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि/जयंती पर विधानसभा में उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए कार्यक्रम भी आयोजन किए जाए।

देवेंद्र यादव ने कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली का न सिर्फ चहुमुखी विकास किया बल्कि दिल्ली को विश्व स्तरीय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर एनर्जी फर्स्ट क्लीन सिटी अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story