शालीमार बाग में 157 अवैध इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

WhatsApp Channel Join Now
शालीमार बाग में 157 अवैध इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू


शालीमार बाग में 157 अवैध इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू


नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम और दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से शालीमार बाग में भारी सुरक्षा के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए 157 अवैध इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है। हाई कोर्ट ने यहां रहने वाले लोगों को 30 मई तक इमारत को खाली करने का आदेश दिया था।

रविवार सुबह भारी सुरक्षा तैनाती और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अतिक्रमण विरोधी तोड़-फोड़ की कार्रवाई चल रही है।

उल्लेखनीय है कि सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव के बाद बीच में 157 इमारतों को पहले नोटिस दिए, जिसमें उनसे 30 मई तक इन इमारतों को खाली करने के लिए कहा गया था। दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा समाप्त होते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सड़क चौड़ी होने के बाद आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाले मार्ग को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे जोड़ा जा सकेगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story