स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शाहदरा (उत्तरी) ज़ोन के कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शाहदरा (उत्तरी) ज़ोन के कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण


स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शाहदरा (उत्तरी) ज़ोन के कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मंगलवार को शाहदरा (उत्तरी) ज़ोन के विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में स्वच्छता व्यवस्था, जनस्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

सत्या शर्मा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविरों एवं उनके आसपास नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि शिविरों के आसपास कूड़े का नियमित उठान किया जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक मच्छर नियंत्रण उपाय प्रभावी ढंग से किए जाएं, जिससे डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के दौरान जनस्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शिविरों में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।

सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story