रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की

WhatsApp Channel Join Now
रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की


रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की


नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को लोकनिवास में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ दिल्ली के विकास, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर सार्थक चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का ग्रीन बजट इसी विजन को आगे बढ़ाता है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को गति, पर्यावरण को प्राथमिकता और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प केंद्र में है। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए सरकार कृतसंकल्पित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story