रेड लाइन पर केबल चोरी से मेट्रो ट्रेन सेवा पर असर

WhatsApp Channel Join Now
रेड लाइन पर केबल चोरी से मेट्रो ट्रेन सेवा पर असर


नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर गुरुवार सुबह केबल चोरी के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो ने सुबह साढ़े आठ बजे सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी। मेट्रो ने कहा कि शाहदरा और सीलमपुर के बीच सेवाएं देरी से चल रही हैं। इसके करीब चार घंटे बाद मेट्रो ने सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी।

इसी बीच डीएमआरसी ने सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी देते हुए कहा कि केबल चोरी की एक और घटना के कारण सुबह से रेड लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। केबल चोरी की ऐसी घटनाओं के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। डीएमआरसी द्वारा बार-बार इस तरह की घटनाओं काे हल करने के लिए कानून और व्यवस्था की दृष्टि से संपर्क किया गया है। भीड़-भाड़ के कम होने पर प्रभावित हिस्से की मरम्मत करने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो की ब्लूलाइन पर कीर्ति नगर के पास केबल चोरी की घटना के चलते रेल सेवायें प्रभावित हुई थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story