रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण मूर्छा संवाद की लीला का हुआ मंचन

WhatsApp Channel Join Now
रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण मूर्छा संवाद की लीला का हुआ मंचन


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ग्राउंड नजदीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में आयोजित प्रभु श्रीराम की भव्य लीला में आज रावण- अंगद संवाद व लक्ष्मण मूर्छा की लीला का भव्य मंचन हुआ।

पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए गए।

आगामी 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। लीला आयोजन में पवन सोनी,राजेंद्र कात्याल, आशीष खंडेलवाल, संजय त्यागी, गौरव अग्रवाल प्रकाश चंद जैन सतीश राम गोयल का विशेष योगदान रहता है। रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि 1981 से निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story