बिजली मास्टर प्लान बनाकर वितरण व्यवस्था को किया गया बेहतर : सूद

WhatsApp Channel Join Now
बिजली मास्टर प्लान बनाकर वितरण व्यवस्था को किया गया बेहतर : सूद


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी में बिजली की खपत बढ़ने के बाद भी सरकार ने पॉवर मास्टर प्लान बनाकर बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर किया है। उन्होंने बताया कि इस साल दो घंटे से ज्यादा कटौती कहीं नहीं हुई है, जबकि पिछले साल 147 पॉवर कट दो घंटे से ज्यादा के लगे थे।

मंत्री सूद ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली में अगले दो साल में और बेहतर बिजली व्यवस्था हो जाएगी, जिसके बाद पॉवर कट पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस साल 25 मई को 168 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई, जबकि पिछले साल 25 मई को 110 मिलियन यूनिट की खपत हुई थी। उन्होंने बताया कि 25 मई को इस वर्ष 43 डिग्री तापमान था जो पिछले साल 32 डिग्री रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story