प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया : रविंद्र इंद्राज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया : रविंद्र इंद्राज सिंह


नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनकी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज श्री श्री राधा माधव (इस्कॉन) मंदिर रोहिणी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दशकों के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवभारत की सशक्त नींव रखी है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि दशकों की तपस्या, कठोर परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर एक अभूतपूर्व इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक मील का पत्थर नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, स्नेह और उनके नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।

मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि लगातार तीन बार देशवासियों का विश्वास प्राप्त कर प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण करना भारतीय लोकतंत्र की एक ऐतिहासिक घटना है। यह करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं, विश्वास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति उनके अटूट समर्थन को प्रतिबिंबित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत का लक्ष्य नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story