पटेल जयंती पर गांधी दर्शन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 20 हजार बच्चों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
पटेल जयंती पर गांधी दर्शन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 20 हजार बच्चों ने लिया हिस्सा


पटेल जयंती पर गांधी दर्शन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 20 हजार बच्चों ने लिया हिस्सा


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पर शनिवार को गांधी दर्शन राजघाट में विशाल पेंटिंग प्रतियोगिता में आयोजन किया गया। इसमें 20,000 से अधिक बच्चों ने एक साथ बैठकर पेंटिंग बनाई और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, विकसित भारत और देश के भविष्य से जुड़े विचारों को सामने रखा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता विजय गोयल द्वारा किया गया।

इसके मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, मुख्य सचेतक अभय वर्मा, कमलजीत सहरावत, अजय महावर, अनिल गोयल, योगिता, आरती मेहरा मौजूद रहे।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज गांधी दर्शन, राजघाट में ‘विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित विशाल चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 20,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर उकेरी। उनकी कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के प्रति विश्वास और एक उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह रचनात्मक भागीदारी विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में नई पीढ़ी की सोच और आकांक्षाओं को दर्शाती है।

इस अवसर पर कपिल मिश्रा ने कहा कि गांधी दर्शन में गांधी जी के विचारों और दर्शन को बच्चों तक पहुंचाने का यह अद्भुत कार्य है। बच्चों के माध्यम से इन विचारों को पूरे विश्व तक पहुंचाने और एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का यह शानदार विजन है। उन्होंने इस आयोजन की परिकल्पना और उसे साकार करने के लिए विजय गोयल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस समय गांधी दर्शन में यह पहल देखने को मिल रही है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि हजारों बच्चे यहां एक साथ अनुशासन के साथ बैठकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। प्रत्येक बच्चे की कलम, ब्रश और रंगों से जो अभिव्यक्ति निकल रही है, वह मासूम जरूर है, लेकिन उसमें आज के भारत की सच्चाई, वर्तमान की तस्वीर और बदलते हुए भारत की आशाएं छिपी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सभी ने लिया है और आज इन बच्चों की रचनात्मकता में उसी भविष्य की झलक दिखाई दे रही है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा है और हर जगह राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी दर्शन में 20,000 बच्चों द्वारा एक साथ पेंटिंग बनाना और अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करना इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्रीय एकता की शपथ और उसका संकल्प आने वाली पीढ़ी तक पहुंच रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story