पंचतीर्थ यात्रा के दौरान दिल्ली आगमन पर 141 श्रद्धालुओं का अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया स्वागत
नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कार्यकर्ताओं के साथ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की 'पंचतीर्थ यात्रा' पर निकले 141 श्रद्धालुओं के दिल्ली आगमन पर स्वागत किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि 141 श्रद्धालुओं की टोली दिल्ली में रविवार सुबह योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होगी, फिर अलीपुर रोड़ स्थित डा. अम्बेडकर से जुड़े चौथे पंचतीर्थ के दर्शन करेगी। उसके बाद भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विडियो काल के माध्यम से लंदन स्थित डा. अम्बेडकर से जुड़े पांचवे पंचतीर्थ के दर्शन करके दोपहर बाद पंजाब की गृह यात्रा पर निकलेगी।
जिन 141 श्रद्धालुओं ने आज दिल्ली में आगमन किया है उनमे प्रमुख रूप से मनोज चंदेल, रिवुंदर सिंह, स्वर्णजीत, सुमन, भारती, पूजा आदि शामिल हैं।
स्वागत के लिए मोहन लाल गिहारा के अलावा मोर्चे से जुड़े अधिवक्ता लाजपत राय, मनोज कुमार और रूपेश मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर मोहन लाल गिहारा ने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में जितना काम मोदी सरकार ने किया है उतना आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वक्त देश भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब को 2.5 गज जमीन नहीं दी गई लेकिन आज मोदी सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिए पंचतीर्थ बनवाने का काम किया है।
गिहारा ने कहा कि अभी तो यह सिर्फ एक संदेश है देश के हर कोने से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के अनुयायी निकलेंगे और उनके संदेशों को पूरे देश भर में प्रचारित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि एक विचार है - मुक्ति, समता और मानवता का।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

