विजेंद्र गुप्ता 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के अंतर्गत वैश्विक सांसदों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। सम्मेलन की कार्यवाही के तहत गुप्ता “संसाधन-सीमित संसदों में समावेशिता के उपायों को लागू करना” विषय पर आयोजित संयुक्त नेटवर्क कार्यशाला में प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता संसाधन-सीमित परिस्थितियों में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने, दिव्यांगजनों की भागीदारी तथा संसदों को सभी के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार और अनुभव साझा करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

