अंबेडकर जयंती पर एनएसयूआई ने “सामाजिक न्याय सम्मेलन” का किया आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
अंबेडकर जयंती पर एनएसयूआई ने “सामाजिक न्याय सम्मेलन” का किया आयोजन


नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को “सामाजिक न्याय सम्मेलन” का आयोजन किया। जिसमें छात्रों और वरिष्ठ नेतृत्व की भागीदारी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों की स्थायी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया और उनका जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा और अधिकारों के संघर्ष के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस सम्मेलन में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें एआईसीसी के एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार, एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, एआईसीसी समन्वयक एनएसयूआई प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शामिल रहे।

इस सम्मेलन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और संवैधानिक मूल्यों, समानता और अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। यह कार्यक्रम जागरूकता, भागीदारी और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि अंबेडकर जयंती केवल एक स्मरण दिवस नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी और परिवर्तन के संकल्प का प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story