प्रकाश पर्व दीपावली पर नीतीश कुमार ने दीं शुभकामनाएँ, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

WhatsApp Channel Join Now


पटना, 07 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़़ने तथा जीवन में प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन प्रकाश प्रत्येक घर-आँगन को आलोकित करे और हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव, उल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774072 Articles

Share this story