दिल्ली पहुंचने पर नितिन नवीन का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली पहुंचने पर नितिन नवीन का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद दिल्ली आने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित प्रदेश नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया और बांसुरी स्वराज सहित कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। इसके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और रविन्द्र इंद्राज सिंह ने भी उनका स्वागत किया।

दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता प्रवेश वाही ने भी स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्प वर्षा कर अपने नेता के प्रति उत्साह और समर्थन व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story