कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 126वीं जयंती पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में देवेंद्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी दानिश अबरार, प्रदेश महासचिव धर्मपाल चंदेला, प्रमोद जयंत, जय प्रकाश, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश यादव और महेंद्र मंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, एससी विभाग चेयरमैन संजय नीरज, नरेश शर्मा नीटू, पंकज गुप्ता और योगेश जैन मुख्य रुप से मौजूद रहे।

देवेंद्र यादव ने कहा कि नेहरु ने आजादी के बाद जिस तरह देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करके दूरदर्शिता के साथ हर वर्ग के विकास, कल्याण और समानता बनाने का काम किया था। युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए जो रास्ते बनाए उनके बाद ही भारत दुनिया में सुदृढ़ बना, जिसका उदाहरण आज दुनिया में देश के युवा अपनी शिक्षा शक्ति के बलबूते वहां अपना लोहा मनवा रहे है। आज जो सशक्त युवा शक्ति देश और दुनिया के विकास की रीढ़ बनी है उसकी नींव पंडित जवाहरलाल नेहरु ने भारत को एक गणतंत्र देश बनाकर रखी थी।

यादव ने कहा कि पंडित नेहरु की लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच ने भारत को अलग पहचान दी और संविधान का गठन होने के बाद हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देकर करोड़ों देशवासियों को सरकार चुनने का अधिकार दिया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story