दिल्ली सरकार ने सौंदर्यीकरण को लेकर डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ किया एमओयू

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली सरकार ने सौंदर्यीकरण को लेकर डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ किया एमओयू


नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने स्वच्छ, हरित और सुंदर राजधानी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ दिल्ली सचिवाल.य में सोमवार को समझौता ज्ञापत (एमओयू)पर हस्ताक्षर किए है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि इस साझेदारी के तहत फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों का सौंदर्यीकरण होगा, फुटपाथों की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव किया जाएगा, ग्रीन बेल्ट को संवारा जाएगा तथा पिलरों पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक कला और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश उकेरे जाएंगे।

इस साझेदारी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप दीपाली चौक फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकास, पिलरों पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक कला और पर्यावरण आधारित चित्रकारी, मथुरा रोड और एमपी मार्ग की ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार व प्रदूषण-रोधी पौधों के साथ ड्रिप सिंचाई और बाड़ लगाने की व्यवस्था करेगी। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से होने वाले ये कार्य दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों को अधिक स्वच्छ, हरित, व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाने में सहायक होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story