दिल्ली के भारत मंडपम में मोरारी बापू की नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के भारत मंडपम में मोरारी बापू की नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन


नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। मोरारी बापू की नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन भारत मंडपम में 17 से 25 जनवरी तक किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश ने विधानसभा परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा है, भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं। वे लोगों की आस्था के केंद्र है, उनका जीवन हम सबको प्रेरणा देता है उनके जीवन में चरित्र निष्ठा, अनुशासन, मर्यादा, संयम, त्याग, बड़ों का सम्मान, नारी शक्ति का आदर, आदि आदि गुण उनके जीवन चरित्र में मिलते हैं। नौ दिवसीय रामकथा के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम, करुणा, शांति, सद्भावना, प्रेम, मानवता क समस्त विश्व में प्रसारित होगा और विश्व शांति स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक होगा।

जैन आचार्य लोकेश ने बताया कि राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है तथा मुख्य संरक्षक दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता है। उन्होंने बताया कि मोरारी बापू ने अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर विश्व शांति मिशन के लिए दिल्ली में नौ दिवसीय रामकथा की घोषणा की थी, जो नव वर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ आयोजित हो रही है | रामकथा का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को विश्व शांति मिशन के साथ जोड़ना है | इस दौरान भगवान राम के जीवन चरित्र और भगवान महावीर के संदेश के माध्यम से विश्व शांति, समाज कल्याण और व्यक्ति निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी दी जाएगी|

रामकथा आयोजन समिति की ओर से प्रदीप जिंदल, डॉ आलोक ड्रोलिया ने बताया कि जैन आचार्य लोकेश के सान्निध्य में रामकथा का आयोजन अहिंसा विश्व भारती द्वारा किया जा है। भारत की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित स्थान 'भारत मंडपम' प्रगति मैदान नई दिल्ली में 17 से 25 जनवरी 2026 तक अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा किया जा रहा है | नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ दिनांक 17 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे होगा। 18 जनवरी से 25 जनवरी तक कथा का समय प्रातः 10 से 1 बजे तक रहेगा | राम कथा का श्रवण करने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरुओं, शिक्षाविद, समाज सेवियों, विचारकों आदि को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों से कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। इससे सांस्कृतिक मूल्यों के आदान प्रदान के साथ टूरिज्म आदि को भी प्रोत्साहन मिलता है। प्रतिदिन करीब 4000 श्रद्धालु देश विदेश से राम कथा का श्रवण करने आएंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story