मंत्री इंद्राज ने सात विकास कार्यों का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री इंद्राज ने सात विकास कार्यों का किया शुभारंभ


मंत्री इंद्राज ने सात विकास कार्यों का किया शुभारंभ


नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बवाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-24 के पॉकेट 06, 08, 09, 17, 18, 20 एवं 22 में मुख्यमंत्री विकास फंड (सीएमडीएफ) के तहत नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। एक साथ सात विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए उन्होंने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ये सभी कार्य दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा कराए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है।

इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम विकास फंड के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे सड़कों, नालियों, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विकास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिल रही है।

मंत्री ने सिंह ने कहा कि बजट की कोई कमी नहीं है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के गांवों और शहरी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और सरकार का उद्देश्य है कि हर क्षेत्र में विकास कार्य जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। उन्होंने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं को विभिन्न एजेंसियों जैसे नगर निगम (एमसीडी), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), डीएसआईआईडीसी एवं टीपीडीडीएल के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

मंत्री इंद्राज सिंह ने कहा कि विकास कार्यों का लगातार उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे जनता को शीघ्र लाभ मिल सके और क्षेत्रीय विकास को और अधिक गति मिलती रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story