दिल्ली मेट्रो सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 24 मई को तीन लाइनों पर पहले सेवाएं शुरू करेगा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली मेट्रो सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 24 मई को तीन लाइनों पर पहले सेवाएं शुरू करेगा


दिल्ली मेट्रो सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 24 मई को तीन लाइनों पर पहले सेवाएं शुरू करेगा


नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रविवार (24 मई) को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को राहत देते हुए अपनी तीन लाइनों पर तय समय से पहले सुबह छह बजे सेवाएं शुरू करेगा। यह जानकारी गुरुवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के जरिए एक विज्ञप्ति के जरिए दी गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डीएमआरसी अपनी लाइन 7 (पिंक लाइन यानी मजलिस पार्क से शिव विहार तक), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन यानी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक) और लाइन 9 (ग्रे लाइन यानी धंसा बस स्टैंड से द्वारका तक) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6:00 बजे से अन्य लाइनों के साथ तालमेल बिठाते हुए ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा।

रविवार को इन तीनों लाइनों पर सेवाएं आमतौर पर सुबह 7:00 बजे से शुरू होती हैं। हालांकि इस रविवार को इन लाइनों पर सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी और 7:00 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद रविवार के सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेनें चलेंगी। यह विशेष व्यवस्था सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6:00 बजे से रविवार के सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story