राजधानी में विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : रेखा गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
राजधानी में विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : रेखा गुप्ता


राजधानी में विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 02 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि फरवरी 2025 से दिल्ली में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों का सिलसिला जारी है। इन बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। सोमवार को चाणक्यपुरी में आयोजित मीडिया संवाद व दिवाली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनसरोकारों के प्रति मीडिया की सजगता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका योगदान अभिनंदनीय है। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से संवाद भी किया और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस मौके केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज कुमार सिंह, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज सिंह, विधायक अनिल कुमार शर्मा, हरीश खुराना सहित भाजपा के पदाधिकारी और मीडिया जगत के साथी उपस्थित रहे।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिवाली मंगल मिलन में पत्रकार साथियों के साथ हंसी-खुशी के माहौल में दीपावली की खुशियां साझा कीं।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने भी मीडिया जगत के साथियों से दिल्ली के विकास व जनहित के मुद्दों पर खुलकर, आत्मीय व सकारात्मक चर्चा की और सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज मीडिया जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रकाश, उल्लास एवं उत्साह का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ मीडिया जगत के वरिष्ठ साथियों से आत्मीय भेंट हुई। इस संवाद ने सरकार और मीडिया के बीच समन्वय और विश्वास को और मजबूत किया है।

समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने भी दीपावली की शुभकाएनाएं देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story