दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू


दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू


नई दिल्ली, 05 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विद्यालयों में पढ़ने वाले 200 दिव्यांग छात्रों ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीसरे दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 फरवरी तक किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम के छात्रों ने आज प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट में भाग लिया। नगर निगम के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट विकास डागर की देख रेख में इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

दिल्ली नगर निगम के 200 दिव्यांग छात्रों ने दृष्टिबाधित,बौद्धिक अक्षमता, मस्तिष्क पक्षाघात, ड्वार्फ, लोकोमोटर हाथ एवं पैर श्रेणियों में आयोजित 100 मीटर दौड़,लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक गतिविधियों में भाग लिया।

नगर निगम के दिव्यांग छात्रों ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 124 पदक जीते। निगम विद्यालयों के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्शाता है कि दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालय ने छात्रों को हर संभव सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

नगर निगम अपने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को हर संभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story