दिल्ली में महापौर और उपमहापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में महापौर और उपमहापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी


नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर और उपमहापौर के चुनाव तारीख की घोषणा कर दी गई है। 29 अप्रैल निगम की साधारण सभा की बैठक में चुनाव कराए जाएंगे।

इस संबंध में महापौर राजा इकबाल सिंह ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। चुनाव के लिए सदन की बैठक भी 29 अप्रैल को बुलाई गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार चाहें तो तय समय सीमा के भीतर अपना नाम वापस भी ले सकेंगे।

महापौर और उपमहापौर चुनाव के साथ ही सदन में स्थायी समिति के तीन सदस्यों का भी चुनाव किया जाएगा। यह चुनाव इसलिए आवश्यक हो गया है क्योंकि समिति के छह निर्वाचित सदस्यों में से तीन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सेवानिवृत्त हुए सदस्यों में दो आम आदमी पार्टी और एक भाजपा पार्षद शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि महापौर का चुनाव हर एक साल में कराया जाता है। निगम के कार्यकाल के अनुसार निगम का प्रथम वर्ष महिला सदस्य का तथा तृतीय वर्ष अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्या के लिए आरक्षित होता है। यह निगम का पांचवा वर्ष है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story