पुल मिठाई–पीली कोठी क्षेत्र में एमसीडी का अभियान, सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू

WhatsApp Channel Join Now
पुल मिठाई–पीली कोठी क्षेत्र में एमसीडी का अभियान, सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू


पुल मिठाई–पीली कोठी क्षेत्र में एमसीडी का अभियान, सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू


नई दिल्ली, 21 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पुरानी दिल्ली जोन ने शनिवार को पुल मिठाई–पीली कोठी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वार्ड संख्या 72, 73 और 74 में अभियान चलाया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले के डीसीपी कार्यालय की टीम के समन्वय से की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त करना तथा यातायात और पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है।

इस अभियान को एमसीडी ने आज सुबह 8 बजे शुरू किया। इसमें 4 ट्रक, 3 जेसीबी मशीनें, लाइसेंसिंग विभाग एवं स्वच्छता विभाग की टीमें तथा दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

एमसीडी ने स्पष्ट किया है कि पुल मिठाई रेलवे पुल के आसपास का क्षेत्र निर्धारित रूप से नॉन-स्क्वाटिंग जोन है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की वेंडिंग गतिविधि की अनुमति नहीं है। एमसीडी ने सभी सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग धारकों को सूचित किया गया है कि वे इस निर्धारित क्षेत्र में अपना कारोबार न करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

एमसीडी ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एमसीडी ने बताया कि यह अभियान कल भी जारी रखा जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780947 Articles

Share this story