महापौर का स्कूल में औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
महापौर का स्कूल में औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी


महापौर का स्कूल में औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को निगम विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन करने के लिए उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सुल्तानपुरी के बी-2 में स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में इधर उधर घूमते छात्रों को देखकर इस अनुशासनहीनता पर नाराजगी जाहिर की और विद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की।

महापौर ने विद्यालय की सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यालय की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और क्षेत्रीय उपायुक्त एवं उप शिक्षा अधिकारी को तत्काल बुलाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने के आदेश दिए एवं विद्यालय प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध छात्रों के लिए पीने के पानी को पिया एवं मध्याह्न भोजन भी चखा।

महापौर ने विद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की तथा उनकी बाते और सीखने के प्रति उनकी लगन देखकर प्रसन्नता की अनुभूति की। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं और छात्रों की सुविधाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति गंभीर हैं। कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के खातों में वर्दी संबंधी राशि डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की थी।

महापौर ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण निरंतर जारी रहेगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story