मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड की बहादुरगढ़ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (लेबर डे) के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सहयोग और कारीगरी के महत्व को प्रमुखता से उजागर किया।
कंपनी की सीएस एवं लीगल हेड पूनम चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्मचारियों की भलाई के प्रति कंपनी प्रतिबद्ध है। उनके लिए सुरक्षित कार्य वातावरण, मेंटल वेलनेस, समावेशी कार्य संस्कृति और समान अवसरों की नीति पर विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपाय, मातृत्व लाभ और करियर में आगे बढ़ने के अवसरों को लेकर कंपनी की पहल को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर कंपनी की मार्केटिंग टीम और वरिष्ठ नेतृत्व ने भी एक अनूठी पहल करते हुए उत्पादन कार्यों में स्वयं भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रोडक्शन प्रक्रियाओं को नजदीक से समझते हुए कर्मचारियों के कौशल, सटीकता और मेहनत को सराहा। इस पहल ने कार्यस्थल पर आपसी जुड़ाव और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

