महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग


नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर यहां गोल डाकखाने पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) ने बुधवार को लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान की घोषणा की थी।

एआईएमसी प्रमुख अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस अभियान का उद्देश्य 10 लाख महिलाओं को जोड़कर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजना है। इन पोस्टकार्डों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को तत्काल लागू करने की मांग की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story