विकसित भारत के सपने में योगदान देना हम सभी का फर्जः उपराज्यपाल

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत के सपने में योगदान देना हम सभी का फर्जः उपराज्यपाल


विकसित भारत के सपने में योगदान देना हम सभी का फर्जः उपराज्यपाल


नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को कमला नगर मार्किट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की।

उपराज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि यहां आकर मुझे लोगों का प्यार और उनकी शिकायतें भी सुनने को मिलीं। शिकायतों को ईमेल के माध्यम से उनसे मांग गई हैं, ताकि संबंधित अधिकारियों के साथ उनकी बैठक करके शिकायतों का हल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को विकसित बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने में योगदान देना हम सभी का फर्ज है। उन्होंने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए लगातार लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जानकर हल किया जा रहा है।

इससे पहले आज उपराज्यपाल ने लोक निवास में बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर मुलाकात की। इसके बाद उपराज्यपाल ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story