उपराज्यपाल ने जेलोरवाला बाग में स्थित डीडीए के अपार्टमेंट्स का किया दौरा

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने जेलोरवाला बाग में स्थित डीडीए के अपार्टमेंट्स का किया दौरा


नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को अशोक विहार के जेलोरवाला बाग में स्थित डीडीए के स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया। यह परियोजना प्रधानमंत्री के 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' विजन के तहत 1,675 बहुमंजिला आधुनिक फ्लैट प्रदान करती है, जो निवासियों को गरिमामयी जीवन और मालिकाना हक सुनिश्चित करती है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज यहां रहने वालों से लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने रिसाव, कचरा प्रबंधन में गड़बड़ी, कुछ टावरों में लिफ्ट के अनियमित संचालन और शरारती तत्वों द्वारा उत्पन्न समस्याओं जैसी चिंताओं को भी उजागर किया। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी 2025 को इन फ्लैटों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story