उपराज्यपाल ने थाना दिवस जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनीं

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने थाना दिवस जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनीं


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को पीएस मौर्य एन्क्लेव में ‘थाना दिवस’ जनसुनवाई में शामिल होकर नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी शिकायतें सुनने और तय समय में उनका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को उनके मुख्य काम के बारे में फिर से याद दिलाया। उन्होंने कहा कि ऐसी पुलिसिंग जो दिखे, आसानी से उपलब्ध हो और तुरंत प्रतिक्रिया दे, साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति जोरो टॉलरेंस (बिल्कुल बर्दाश्त न करना) की नीति अपनाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफआईआऱ की कॉपी तुरंत मिले, केस के बारे में नियमित अपडेट दिए जाएं, बीट और नाइट पेट्रोलिंग मज़बूत हो और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए।

उपराज्यपाल ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि भरोसा कायम करने और दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के साथ सक्रिय साझेदारी बहुत जरूरी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story