उपराज्यपाल ने द्वारका पुलिस स्टेशन का दौरा करके सेवाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने द्वारका पुलिस स्टेशन का दौरा करके सेवाओं का लिया जायजा


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को द्वारका सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन का अचानक दौरा किया। उन्होंने इस दौरान पुलिस स्टेशन की कार्य-तैयारी, पुलिसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा भी लिया।

उपराज्यपाल ने यहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की और शिकायतों के निवारण की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारी और स्थानीय निगरानी प्रणालियों का आकलन किया। इस दौरान शिकायतों का जल्द समाधान, आपातकालीन स्थिति में समय पर मदद, सुरक्षित पड़ोस और जनता के साथ सम्मानजनक व पारदर्शी व्यवहार पर जोर दिया गया। उन्होंने सक्रिय गश्त (पेट्रोलिंग), समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेह सेवा देने पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story