दिल्ली के उपराज्यपाल ने लू से निपटने की तैयारियों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उपराज्यपाल ने लू से निपटने की तैयारियों का किया निरीक्षण


दिल्ली के उपराज्यपाल ने लू से निपटने की तैयारियों का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज लू से निपटने की तैयारियों और कूलिंग सेंटर व मोबाइल रिलीफ वैन का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत के इंतजामों को और मजबूत करने का निर्देश दिया है।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आज यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा करके यहां लू से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर चल रही कोशिशों का जायजा लिया। कूलिंग सेंटर्स की तैयारियों को परखा और यह सुनिश्चित किया कि ज़्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों खासकर आईएसबीटी और मेट्रो स्टेशनों पर तैनात मोबाइल रिलीफ वैन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लू से राहत के लिए काफी काम किया जा रहा है, लेकिन हमें अपनी कोशिशों को और बढ़ाने की जरूरत है।

उपराज्यपाल ने कहा कि राजधानी में बढ़ते तापमान से गंभीर चुनौतियां पैदा हो रही हैं, इसलिए उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे राहत के इंतजामों को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story