उपराज्यपाल ने एमसीडी के आधुनिक डॉग शेल्टर की रखी आधारशिला

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने एमसीडी के आधुनिक डॉग शेल्टर की रखी आधारशिला


उपराज्यपाल ने एमसीडी के आधुनिक डॉग शेल्टर की रखी आधारशिला


नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में आधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इसे दिल्ली नगर निगम ने बनाया है। इस मौके पर महापौर प्रवेश वाही, सांसद रामवीर बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद उपराज्यपाल ने एक्स पोस्ट में कहा कि लगभग 6,050 वर्ग मीटर में फैली यह सुविधा आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय, देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर होगा जो उनकी भलाई और सेहत का ध्यान रखेगा।

उपराज्यपाल ने इसके अलावा छोटे जानवरों के लिए दिल्ली के एकमात्र श्मशान केंद्र का भी दौरा किया। साथ ही निगम को सलाह दी कि वे पशु कल्याण संगठनों, डॉग लवर्स, पशु चिकित्सकों और विषय विशेषज्ञों को सक्रिय रूप से शामिल करें, ताकि उनके अनुभव और ज्ञान से इन पहलों को टिकाऊ और संवेदनशील तरीके से आकार दिया जा सके।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का एक बेहतरीन उदाहरण है। जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग से इसे निगम के लिए बिना किसी लागत के विकसित किया जा रहा है, जिससे पशु कल्याण के प्रति दिल्ली की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story