उपराज्यपाल ने आईकेईए के स्टोर का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने आईकेईए के स्टोर का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को साकेत में आईकेईए के नए स्टोर का उद्घाटन किया । इस मौके पर भारत में स्वीडन के राजदूत जान थेस्लेफ और आईकेईए इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी भी मौजूद रहे।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली के बढ़ते परिवारों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए आसान, किफायती और टिकाऊ जीवन-शैली के समाधान बहुत जरूरी हैं। स्वीडन के इस प्रमुख ब्रांड का आना दिल्ली की आर्थिक क्षमता में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह विकसित दिल्ली के विजन के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार के लिए दिल्ली को एक पसंदीदा जगह के तौर पर और मजबूत बनाता है।

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन दुनिया उम्मीद और उत्साह के साथ भारत में निवेश कर रही है। इसकी वजह है भारत की विकास गाथा, स्थिर नीतिगत माहौल और इसके विशाल उपभोक्ता बाजार की मजबूती पर भरोसा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story