उपराज्यपाल ने दिल्ली के सभी इलाकों और संस्थानों में अग्नि ऑडिट के दिए निर्देश
नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पालम अग्रिकांड पर चर्चा करते हुए सभी इलाकों और संस्थानों में व्यापक अग्नि ऑडिट का निर्देश दिया गया है।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्रिय आपदा जोखिम प्रबंधन के दृष्टिकोण के अनुरूप शहरी बाढ़ नियंत्रण उपायों और दिल्ली की जल निकासी मास्टर प्लान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आज पालम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण आवासीय अग्नि घटना पर चर्चा की। इसी घटनाओं की रोकथाम को मजबूत करने के लिए सभी इलाकों और संस्थानों में व्यापक अग्नि ऑडिट का निर्देश दिया।
उपराज्यपाल ने बताया कि आज की बैठक में एलपीजी/पीएनजी/पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

