उपराज्यपाल संधू और मंत्री सिरसा ने हरमीत सिंह कालका की माता के निधन पर शोक जताया

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल संधू और मंत्री सिरसा ने हरमीत सिंह कालका की माता के निधन पर शोक जताया


नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका की माता प्रीत मोहिनी कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रीत मोहिनी कौर का निधन शनिवार को हुआ था।

उपराज्यपाल ने रविवार को लोधी रोड श्मशान घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने इस कठिन समय में कालका और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई।

उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिरसा ने शोकाकुल परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं साझा कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story