मुख्यमंत्री ने दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल का किया शुभारंभ


नई दिल्ली, 28 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ का शुभारंभ किया। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े इस पोर्टल पर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इस मौके पर दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों, आवेदन की स्थिति और प्रक्रियाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलेगी। ‘ईड आफ डूइंग बिजनेस’ को जमीन पर उतारते हुए हमारी सरकार दिल्ली को उद्यम और निवेश के लिए और अधिक सुगम बना रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story