दिल्ली सरकार जल्द 20 आधुनिक 'जेरियाट्रिक एंबुलेंस' शुरू करेगी : डॉ पंकज कुमार सिंह

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली सरकार जल्द 20 आधुनिक 'जेरियाट्रिक एंबुलेंस' शुरू करेगी : डॉ पंकज कुमार सिंह


दिल्ली सरकार जल्द 20 आधुनिक 'जेरियाट्रिक एंबुलेंस' शुरू करेगी : डॉ पंकज कुमार सिंह


नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली सरकार जल्द ही 20 आधुनिक 'जेरियाट्रिक एंबुलेंस' शुरू करने जा रही है। इसकी घोषणा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को की। उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंस को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी एंबुलेंस चिकित्सा सुविधाओं से लैस होंगी, जिससे आपातकालीन स्थिति में राजधानी दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होने के साथ ही बेहतर प्री-हॉस्पिटल देखभाल भी सुनिश्चित होगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक 'जेरियाट्रिक एम्बुलेंस' एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके तहत हम दिल्ली के प्रत्येक नागरिक, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना चाहते हैं जो समावेशी और बुजुर्ग आबादी की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हो।

उन्होंने बताया कि अभी सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज अपने सेंट्रलाइज़्ड कंट्रोल रूम (टोल-फ्री नंबर 102) के जरिए राजधानी में 331 एंबुलेंस का संचालन कर रही है, जो 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) के साथ भी जुड़ा हुआ है। 20 जेरियाट्रिक एंबुलेंस के जुड़ने के बाद दिल्ली में कुल एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 351 हो जाएगी, जिससे राजधानी में आपातकालीन सेवाएं और ज्यादा मजबूत होगी। दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से अपने एंबुलेंस बेड़े को 1000 तक बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली के लिए एक मजबूत और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आपातकालीन नेटवर्क तैयार किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story